ज़ायोनी शासन ने लेबनान के विरुद्ध अपनी अतिक्रमणकारी नीतियों को जारी रखते हुए एक बार फिर इस देश की वायु सीमा का उल्लंघ किया है। समाचार एजेंसी सना के अनुसार इस्राईल के जासूसी विमान ने कल बैरूत, पश्चिमी नगर दामूर और दक्षिणी लेबनान के क्षेत्रों के ऊपर उड़ान भर कर लेबनान की वायु सीमा का एक बार फिर उल्लंघ किया। लेबनान के ऊपर ज़ायोनी युद्धक विमानों की उड़ान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव क्रमांक 1701 का खुला उल्लंघन है जिससे 2006 में लेबनान और इस्राईल के बीच युद्ध विराम की भूमि प्रशस्त हुयी थी। इस प्रस्ताव के अनुसार ज़ायोनी शासन को लेबनान की संप्रभुता का सम्मान करना चाहिए। लेबनान सरकार ने 2009 में इस्राईल द्वारा लेबनान की संप्रभुता व वायु सीमा के उल्लंघन के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र संघ में 7 हज़ार से अधिक दस्तावेज़ के साथ शिकायत की थी। समाचार समाप्त.......166
9 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 328268
ज़ायोनी शासन ने लेबनान के विरुद्ध अपनी अतिक्रमणकारी नीतियों को जारी रखते हुए एक बार फिर इस देश की वायु सीमा का उल्लंघ किया है.......